शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 6 का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया, जिसमें भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस सबसे अधिक लाभ में रहे।
बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 663.44 अंक या 0.86 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 214.85 अंक या 0.89 प्रतिशत चढ़ गया।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि लचीले घरेलू वृहद आर्थिक संकेतकों, जीएसटी संग्रह में सुधार और औद्योगिक गतिविधियों में सुधार के दम पर बाजार का अंत मजबूती के साथ हुआ।
उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी श्रम बाजार के आंकड़ों में उम्मीद से नरम होने के बाद अधिक उदार वैश्विक मौद्रिक नीति की उम्मीदों ने निवेशकों की धारणा को और मजबूत किया।
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 36,529.21 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,877.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 33,059.83 करोड़ रुपये बढ़कर 6,43,141.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,084.29 करोड़ रुपये बढ़कर 10,11,695.03 करोड़ रुपये और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 8,601.99 करोड़ रुपये बढ़कर 5,44,139.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,664.89 करोड़ रुपये बढ़कर 12,33,646.33 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,461.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,17,086.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हालांकि, लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 26,572.2 करोड़ रुपये घटकर 5,53,978.63 करोड़ रुपये रह गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 18,945.56 करोड़ रुपये घटकर 17,64,981.36 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 4,846.08 करोड़ रुपये घटकर 9,59,891.92 करोड़ रुपये रह गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 1,031.15 करोड़ रुपये घटकर 7,57,175.27 करोड़ रुपये रह गया।
इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

