Vaishno Devi Yatra : श्रीनगर-जम्मू हाईवे बंद होने के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, वैष्णो देवी के लिए बडगाम से कटरा तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Vaishno Devi Yatra : श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव कार्य के कारण बंद रहने से फंसे यात्रियों की सुविधा और बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए उत्तरी रेलवे बडगाम (बीडीजीएम) और श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) रेलवे स्टेशन के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण श्रीनगर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि विशेष रेलगाड़ी अपराह्न एक बजे बडगाम से रवाना होगी और श्रीनगर, बनिहाल तथा संगलदान स्टेशनों पर ठहराव के बाद शाम चार बजकर 20 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अधिकारियों के अनुसार, वापसी में यह रेलगाड़ी शाम पांच बजकर पांच मिनट पर कटरा से रवाना होगी और रात आठ बजकर 30 मिनट पर बडगाम पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *