एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akansha Chamola) इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप’ में नजर आ रही हैं। इस दौरान सीक्रेट रिवील सेशन के दौरान उन्होंने रिवील किया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और बहुत जल्द तलाक लेने वाले हैं।
शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री
ये खबर बहुत जल्द सोशल मीडिया पर फैल गई और हर कोई आकांक्षा के इस जवाब से हैरान था। हालांकि, कई दर्शकों को अभी भी शक हैं कि क्या यह अलगाव असली है या सिर्फ रियलिटी शो के ड्रामे का हिस्सा है। इन अटकलों के बीच, नई खबरों से पता चलता है कि गौरव बहुत जल्द नेटफ्लिक्स के ‘लॉक अप’ में एंट्री कर सकते हैं। क्या गौरव शो में आकर ये सारी बाते साफ करेंगे?
Gaurav (10)
यह भी पढ़ें- ‘बिग बॉस में मैंने उसे…’,Akanksha Chamola के गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह आई सामने, फैंस हो जाएंगे शॉक्ड!
टेली रिपोर्टर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी चर्चा है कि गौरव ‘लॉक अप’ में शामिल हो सकते हैं। शो के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा द्वारा उनके अलग होने के बारे में बात करने के बाद यह चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, अब तक मेकर्स, चैनल या गौरव में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। फैंस अब बेसब्री से यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि क्या अलग हो चुका यह कपल शो में आमने-सामने आएगा।

