शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 74,111.57 करोड़ रुपये बढ़ गया।
बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 177.36 अंक या 0.23 प्रतिशत चढ़ गया।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ”बाजार सप्ताह का अंत मामूली बढ़त के साथ हुआ। रुपये में लगातार कमजोरी, मिश्रित वैश्विक संकेतों, क्षेत्रीय रोटेशन और मुद्रास्फीति एवं ब्याज दरों को लेकर जारी अनिश्चितता के कारण बेंचमार्क सूचकांकों में सप्ताह भर में तेजी रही।
शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) लाभ में रहे, जबकि एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट रही।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 24,696.89 करोड़ रुपये बढ़कर 18,33,117.70 करोड़ रुपये हो गया।
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 19,338.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,515.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 9,076.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,443.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,797.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,515.57 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 2,685.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,40,228.21 करोड़ रुपये हो गया।
हालांकि, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 20,229.67 करोड़ रुपये घटकर 11,40,295.49 करोड़ रुपये रह गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 16,212.18 करोड़ रुपये घटकर 5,17,380 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 12,784.4 करोड़ रुपये घटकर 8,76,077.92 करोड़ रुपये रह गया।
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,094.35 करोड़ रुपये घटकर 11,79,974.90 करोड़ रुपये रह गया।
इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

