शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1.13 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिसमें भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी गिरावट के रूप में उभरे।
पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 276.32 अंक या 0.35 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी में 76.35 अंक या 0.31 प्रतिशत की गिरावट आई।
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘वैश्विक ब्याज दरों, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और नए समापन नीलामी सत्र को लेकर उतार-चढ़ाव को लेकर निवेशकों की धारणा पर असर पड़ने के कारण भारतीय शेयर बाजारों ने सप्ताह का अंत सतर्क रुख के साथ किया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक प्रौद्योगिकी संकेतों के बाद आईटी शेयरों में मजबूत लिवाली से शुक्रवार को बाजार में तेजी रही, लेकिन बेंचमार्क सूचकांक लगातार तीसरे सप्ताह दबाव में रहे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर को बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) विजेता रहे।
भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 40,500.85 करोड़ रुपये घटकर 11,74,462.30 करोड़ रुपये रह गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,056.32 करोड़ रुपये घटकर 17,38,119.27 करोड़ रुपये पर आ गया।
एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 11,558.35 करोड़ रुपये घटकर 11,09,600.70 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 10,086.05 करोड़ रुपये घटकर 6,70,535.57 करोड़ रुपये रह गया।
लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 6,473.45 करोड़ रुपये घटकर 5,55,987.49 करोड़ रुपये और एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 3,162.5 करोड़ रुपये घटकर 5,32,817.81 करोड़ रुपये रह गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 1,550.73 करोड़ रुपये घटकर 4,72,361.83 करोड़ रुपये रह गया।
हालांकि, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 16,643.2 करोड़ रुपये बढ़कर 8,48,079.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,475.28 करोड़ रुपये बढ़कर 10,22,805.73 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का पूंजीकरण 599.99 करोड़ रुपये बढ़कर 9,65,568.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

