दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत में शनिवार से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि होगी।

आईजीएल ने एक बयान में कहा कि सीएनजी के लिए इनपुट गैस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आयातित एलएनजी के माध्यम से पूरा किया जा रहा है, जिसकी बाजार में दरों में पश्चिम एशिया संघर्ष की शुरुआत के बाद से वृद्धि देखी गई है।

आईजीएल ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एलएनजी की कीमतों में वृद्धि और लागत का प्रभाव तेजी से महत्वपूर्ण होता जा रहा है, ऐसे में इनपुट गैस की लागत में वृद्धि की आंशिक भरपाई के लिए 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम का संशोधन करना आवश्यक हो गया है.’ उन्होंने कहा कि सीएनजी की कीमतों में संशोधन शनिवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *