शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक हमले के बाद इलाज के लिए शुक्रवार देर शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे।
तेज धार वाले हथियार से हुए जानलेवा हमले के दौरान बादल के हाथ में गंभीर चोट आई थी
मेदांता अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, बादल को कमरा नंबर 4401 में भर्ती कराया गया है, और प्लास्टिक, सौंदर्य और पुनर्निर्माण सर्जन डॉ. संजय महेंद्रू की देखरेख में उनका इलाज शुरू हो गया है।
महेंद्रू बादल के हाथ की प्लास्टिक सर्जरी करेंगे, जो शुक्रवार को निर्धारित है। बादल चिकित्सकीय निगरानी में रहेंगे।

