शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 के पूंजीकरण में 1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट टीसीएस को सबसे बड़ा झटका

घरेलू शेयर बाजारों में मंदी के रुख के बीच शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच का संयुक्त बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह एक लाख करोड़ रुपये घट गया।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 489.92 अंक या 0.62 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी में 204.65 अंक या 0.83 प्रतिशत की गिरावट आई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ”कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और मिश्रित वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को अपने मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा, जबकि भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर शीर्ष -10 पैक से विजेता रहे। इन पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 55,149.45 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 34,263.28 करोड़ रुपये घटकर 8,53,506.85 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 31,869.13 करोड़ रुपये घटकर 17,70,056.06 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 25,891.88 करोड़ रुपये घटकर 9,85,829.96 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,165.37 करोड़ रुपये घटकर 11,20,802.10 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,792.65 करोड़ रुपये घटकर 10,17,577.98 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि, एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 26,438.49 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,330.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 20,592.13 करोड़ रुपये बढ़कर 12,43,016.11 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 3,548.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,197.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

लार्सन एंड टुब्रो ने 2,490.66 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 5,58,973.11 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,888.35 करोड़ रुपये हो गया।

इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *