शीर्ष 10 में से चार मूल्यवान कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 87,960 करोड़ रुपये का नुकसान एयरटेल को सबसे बड़ा झटका

शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार का संयुक्त बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 87,960.29 करोड़ रुपये घट गया, जिसमें भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 468.42 अंक या 0.60 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी में 114 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट आई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष (एसवीपी) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और लगातार भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा।

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 28,052.96 करोड़ रुपये घटकर 12,14,963.15 करोड़ रुपये रह गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 8,31,436.51 करोड़ रुपये से 22,070.34 करोड़ रुपये घटा है।

भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,861.2 करोड़ रुपये घटकर 9,64,968.76 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 16,975.79 करोड़ रुपये घटकर 4,73,912.56 करोड़ रुपये रह गया।

हालांकि, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 12,650 करोड़ रुपये बढ़कर 5,35,980.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 8,119.53 करोड़ रुपये बढ़कर 17,78,175.59 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो का बाजार पूंजीकरण 3,487.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,62,460.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 3,424.28 करोड़ रुपये बढ़कर 6,80,621.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 752.47 करोड़ रुपये बढ़कर 10,18,330.45 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 356.95 करोड़ रुपये बढ़कर 11,21,159.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *