लालू-राबड़ी को मिली जेड सिक्योरिटी, बुलेट प्रूफ कार और CRT से लैस होगा दस्ता; गृह विभाग ने जारी किया आदेश

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। राज्य सरकार के निर्णय के बाद गृह विभाग की विशेष शाखा ने शनिवार को इसका आदेश जारी कर दिया। इस आदेश में दोनों पूर्व सीएम को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही क्विक रिस्पांस टीम के साथ बुलेट प्रूफ कार भी मुहैया कराई जाएगी। गृह विभाग ने डीजीपी और विशेष शाखा के पुलिस महानिदेशक को इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।

लालू-राबड़ी की सुरक्षा में ठीक एक माह पूर्व चार जून को बदलाव हुआ था। उस समय लालू-राबड़ी की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हटाते हुए विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

इसके बाद दोनों नेताओं ने अपनी सुरक्षा वापस कर दी जिसके बाद विवाद भी बढ़ा। अब एक माह बाद वापस सुरक्षा में बदलाव करते हुए जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है।

क्या होती है Z कैटेगरी सुरक्षा?
जेड श्रेणी की सुरक्षा में 22 से 24 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होती है। इनमें 4 से 6 एनएसजी या अर्द्धसैनिक बलों जैसे सीआरपीएफ या आईटीबीपी के कमांडो शामिल होते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था में एस्कॉर्ट गाड़ियां, मूवमेंट के दौरान मोबाइल सिक्योरिटी और आवास पर स्थायी सुरक्षा घेरा भी शामिल रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *