यूपी में बिजली संकट पर CM योगी का बड़ा एक्शन, 24 घंटे सप्लाई का दिया आदेश, लापरवाही पर दो अफसर हुए सस्पेंड

Yogi Adityanath Strict On Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. बढ़ती शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई, जिसके बाद यूपीपीसीएल ने बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने शहरों और गांवों में तय समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.

गांवों में 18 घंटे बिजली देने के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यूपीपीसीएल ने शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. साथ ही बिजली व्यवस्था की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में तैनात किया गया है. लखनऊ में 22 अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को रात 9 बजे से 1 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है.

शिकायतों के तुरंत समाधान पर जोर

बिजली विभाग ने 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही किसी भी फॉल्ट की स्थिति में तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं. पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने 14 जिलों के अधिकारियों को भी ब्रेकडाउन होने पर तत्काल सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *