सिसैया से लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक वैन और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई।
यह वैन लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, तभी ऊंचगांव और भरहटा गांव के बीच हादसा हुआ।
धौरहरा के सर्किल ऑफिसर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वैन में सवार सभी नौ यात्रियों और चालक की मौत हो गई।
लखीमपुर खीरी के जिला मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि वैन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
धौरहड़ा के सर्किल ऑफिसर शमशेर बहादुर सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”अन्य मृतकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बहराइच जिले के रहने वाले जयदीप सिंह (25), पवन (23), सोहन (21), राम गोयल (42), सहजराम (35), पप्पू (18) और लखीमपुर खीरी जिले के निवासी अदनान खान (15) के रूप में हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “लखीमपुर खीरी जिले में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने स्थानीय प्रशासन को घायलों और पीड़ितों को त्वरित और पर्याप्त सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने दिव्य चरणों में स्थान दें और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भी लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
लखीमपुर खीरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।