सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मोहाली में एक अत्याधुनिक सरकारी स्वामित्व और प्रबंधित वृद्धाश्रम (वरिष्ठ नागरिक गृह) स्थापित करने के लिए तैयार है।
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने इस परियोजना के लिए सेक्टर 78 में 2.92 एकड़ जमीन आवंटित की है।
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “हमारे बुजुर्ग हमारी अमूल्य संपत्ति और मार्गदर्शक हैं। जीवन के इस पड़ाव पर उनकी देखभाल करना सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य है।
कौर ने आगे कहा कि परियोजना में तेजी लाने के लिए, एस्टेट ऑफिसर (प्लॉट्स), गमाडा, पुडा भवन, मोहाली को एक पत्र जारी किया गया है।
उनसे अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार आबंटित स्थल का भौतिक कब्जा जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मोहाली को सौंपने के लिए सभी अपेक्षित औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करें। कौर ने कहा कि इससे निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

