मुंबई के चेंबूर इलाके में मंगलवार दोपहर 12 बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस पर सड़क किनारे पीपल का पेड़ गिरने से 11 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि यह घटना दोपहर दो बजकर 58 मिनट पर सड़क संख्या 11 पर एक इमारत के पास हुई।
फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल बस में फंसे दो छात्रों सहित सभी 12 छात्रों को बाहर निकाला।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि इनमें से पांच घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, घायल छात्रों में से चार की हालत स्थिर है, जबकि गंभीर रूप से घायल 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव को शाम करीब 4.30 बजे मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बस यूनिवर्सल हाई स्कूल के छात्रों को ले जा रही थी।
स्कूल बस मालिकों के संगठन स्कूल बस ओनर्स एसोसिएशन (एसबीओए) ने दावा किया कि इस घटना में 11 छात्र घायल हो गए।
उन्होंने कहा, ‘इस घटना को प्रकृति के दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य के रूप में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह नागरिक तैयारियों, निवारक रखरखाव और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही के बारे में गंभीर सवाल उठाता है, “एसबीओए के अध्यक्ष अनिल गर्ग ने कहा।

