महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और एनसीपी-एससीपी नेता फौजिया खान ने मंगलवार को सीबीएसई की त्रिभाषा नीति को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
सीबीएसई ने 15 मई के अपने सर्कुलर में एक जुलाई से शुरू होने वाले शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए दो मूल भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाओं का अध्ययन करना अनिवार्य कर दिया है।
शिक्षाविद खान ने दलील दी कि सीबीएसई का 15 मई का सर्कुलर मनमाना और अनुचित है और उन्होंने शीर्ष अदालत से हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोप लगाया कि गैर-हिंदी राज्यों को हिंदी या संस्कृत लागू करने के लिए मजबूर करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लंघन है।

