पंजाब और हरियाणा में गर्मी का कहर, बठिंडा में तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

पंजाब और पड़ोसी राज्य हरियाणा में कई स्थानों पर उमस भरे मौसम के कारण रविवार को बठिंडा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर में भी अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मोहाली में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर और लुधियाना में अधिकतम तापमान क्रमश: 34.7 डिग्री सेल्सियस और 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में भी गर्म मौसम की स्थिति बनी रही, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 35.2 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *