जम्मू: हरियाणा में ट्रक से टकराई कार, 3 लोगों की मौत

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना नगरोटा के जगती-करली इलाके में देर रात करीब 2.15 बजे हुई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे ने यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है, जो सभी हरियाणा के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य घायलों दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *