भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज तेजी से मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.19 अंक यानी 0.49 प्रतिशत गिरकर 78,154.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 494.18 अंक यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 78,048.26 अंक पर आ गया।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 112.10 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,471.70 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट रही।
इटरनल, इंफोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाभ में रहे।
ब्रेंट कच्चा तेल 2.18 प्रतिशत बढ़कर 89.63 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
उन्होंने कहा कि सत्र के लिए प्रमुख हेडविंड वैश्विक तेल की कीमतों में नए सिरे से उछाल रहा।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान में शेयर बाजार छुट्टी की वजह से बंद रहे।
यूरोप के बाजार मिलाजुले रुख पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,974.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सोमवार को सेंसेक्स 43.27 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,542.44 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 13.15 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,583.80 अंक पर बंद हुआ।

