कंवलजीत सिंह बाजवा चंडीगढ़ सत्र मंडल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में शामिल हुए हैं।
इससे पहले वह तरनतारन, पंजाब के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात थे। सभी न्यायाधीशों के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन (डीबीए), चंडीगढ़ के अध्यक्ष एएस गुजराल और डीबीए के अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

