शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक ने दिखाया विक्ट्री साइन! Gen Z को बधाई देकर कही दिल की बात

सोनम वांगचुक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-

‘यह लोकतंत्र की जीत है, सीधा लोकतंत्र… जो सड़कों से निकला है. यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है. CJP और देश की ‘जेन जी’ (Gen Z) को बधाई; और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज़ उठाई. जवाबदेही से अब सुधार की ओर’

गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक विवाद को लेकर जारी आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक लगातार डटे हुए थे. उन्होंने हाल ही में गुरुवार देर रात अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त किया था. उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सरकार से भरोसा मिलने के बाद अपना उपवास तोड़ा था. वांगचुक ने तब बताया था कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है.

दूसरी ओर, वांगचुक के इस भूख हड़ताल को खत्म करने पर राजनीतिक बयानबाज़ी भी देखने को मिली. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने उनके अनशन खत्म करने को साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक ने सरकार के मंत्रियों के कहने पर उपवास तोड़ा है और इसमें उन्हें साजिश की बू आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *