नेपाल में खड़ी ढलान से गिरा वाहन, 10 लोगों की मौत

नेपाल के बागमती प्रांत में गुरुवार को एक यात्री वाहन के खड़ी ढलान से नीचे गिर जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

हादसा मकवानपुर जिले में सुबह करीब 5.45 बजे हुआ।

मायरिपब्लिका अखबार के मुताबिक, 15 लोगों को लेकर यह वाहन काठमांडू से सरलाही जा रहा था।

यह खड़ी ढलान से करीब 500 मीटर नीचे गिर गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों में तीन महिलाएं, दो लड़कियां और पांच पुरुष शामिल हैं। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

काठमांडू पोस्ट अखबार की खबर के मुताबिक, घायलों को हेटौडा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसमें कहा गया है कि सात सदस्यीय बचाव दल को घटनास्थल पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2