घरेलू गतिविधियों और आयात से मजबूत वृद्धि के कारण अक्टूबर में सकल जीएसटी संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
घरेलू बिक्री से सकल जीएसटी संग्रह 16 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, और आयात से राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर 72,246 करोड़ रुपये हो गया।
आंकड़ों के अनुसार 2.31 लाख करोड़ रुपये के संग्रह में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 42,935 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 51,340 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी संग्रह 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक शामिल हैं।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रिफंड अक्टूबर में सालाना आधार पर 6.5 प्रतिशत बढ़कर 27,934 करोड़ रुपये हो गया।
रिफंड के समायोजन के बाद अक्टूबर में शुद्ध जीएसटी संग्रह 26 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
अप्रैल-अक्टूबर के दौरान सकल जीएसटी संग्रह 13.2 प्रतिशत बढ़कर 14.77 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। शुद्ध संग्रह 13 प्रतिशत बढ़कर 12.69 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।

