उत्तर प्रदेश के आगरा पुलिस कमिश्नरेट से एक बड़ी और सख्त कार्रवाई सामने आई है. सोशल मीडिया पर विभागीय नियमों और गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के आरोप में 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. इन पुलिसकर्मियों पर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर वर्दी पहनकर रील और निजी पोस्ट साझा करने का आरोप है. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा जारी आदेश में इस आचरण को घोर अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना माना गया है. इस कार्रवाई के तहत सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को तुरंत रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है, जिससे पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है.
वर्दी में रील बनाने पर पुलिस मुख्यालय सख्त
नियमों की अनदेखी करने वाले इन 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
विभागीय अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए जिन 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर रिजर्व पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है, उनके नाम और तैनाती वाले थाने इस प्रकार हैं:

