यूपी में कंबाइन हार्वेस्टर से कार टकराई, 4 लोगों की मौत

बहराइच-नेपाल मार्ग पर एक कंबाइन हार्वेस्टर मशीन के एक कार से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना रविवार रात को हुई।

कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अनिल कुमार (40), अनिल कुमार (42), महेंद्र पाल (45) और अल्ताफ अहमद (38) के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान बहराइच शहर के रहने वाले शिवम श्रीवास्तव (30) और अश्विनी कुमार (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *