Former Army Chief’s Funeral: सेना ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ जनरल शर्मा को अंतिम विदाई दी, राष्ट्र ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Former Army Chief’s Funeral: भारतीय सेना ने शनिवार को अपने पूर्व प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) विश्वनाथ शर्मा को अंतिम विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जनरल शर्मा का शुक्रवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष के थे।

सेना ने कहा, ”भारतीय सेना ने जनरल (सेवानिवृत्त) विश्वनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि दी। आज दिल्ली के बरार स्क्वायर श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।” सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने सेना के सभी रैंकों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति

अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सेना ने एक बयान में कहा कि अंतिम संस्कार में सेना के कई पूर्व प्रमुख, वायु सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, कई सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और परिवार के सदस्य शामिल हुए तथा शर्मा को अंतिम विदाई दी। जनरल शर्मा ने 30 अप्रैल 1988 से 30 जून 1990 तक सेनाध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपने पेशेवर करियर के दौरान कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए।

संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *